लव जेहाद, धर्मांतरण हिन्दुओं पर आक्रमण और गौ हत्या की घटनाओ मे वृद्धि हुआ : अशोक श्रीवास्तव

लव जेहाद, धर्मांतरण हिन्दुओं पर आक्रमण और गौ हत्या की घटनाओ मे वृद्धि हुआ : अशोक श्रीवास्तव

जेटी न्युज
मोतिहारी।पु.च
विश्व हिन्दू परिषद् बजरंगदल कार्य समिति की बैठक विहिप जिला अधयक्ष सुबोध कुमार अधिवकता की अधयक्षता मे मठिया जिरात हनुमान मंदिर मे संपन्न हुई।बैठक मे संगठनात्मक चर्चा, संगठन विसतार, पर चर्चा हुआ। साथ ही लव जेहाद, धर्मांतरण, गो हत्या और हिन्दुओं पर हो रहे हमले के के विरोध मे 24 अक्तूबर को ढाका मे आयोजित होने वाले हिनदू महापंचायत को सफ़ल बनाने पर रणनीति तैयार किया गया। अखंड भारत दिवस, गुरू दक्षिणा, और विहिप के स्थापना दिवस तथा 5 अगस्त को राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण के शिलान्यास के वर्ष गांठ पर घरो, मंदिरो मे दीया सजाने और मोतिहारी शहर को भगवा ध्वज से सजाने की योजना बनाई गई।मौके पर विहिप के बिहार झारखंड के क्षेत्र समपर्क प्रमुख अशोक श्रीवास्तव अधिवकता ने बताया कि संपूर्ण देश सहित चंपारण मे लव जेहाद, धर्मांतरण हिन्दुओं पर आक्रमण और गौ हत्या की घटनाओ मे वृद्धि हुआ है चंपारण मे भी रोहिगिया और बंगलादेशी घूसपैठियो का हजारो की संख्या मे घूसपैठ हुआ है जो फेरी वाला काम और रिकशे ठेले पर विभिन्न प्रकार के समान बेच रहे हैं अचानक लाखो की संख्या मे वोटर आई डी कार्ड बनाने के मोतिहारी चूनाव कार्यालय मे आवेदन इस बात का परमाण है। इनहोने कार्यकर्ताओं से ऐसे गतिविधियों पर ध्यान रखने और प्रशासन को अविलंब सूचना देने का आग्रह किया। इनहोने देश और हिन्दू विरोधी गतिविधियों के खिलाफ तुरंत सड़क पर उतरने का आहवान किया। और हिन्दू महापंचायत मे अधिक से अधिक संख्या मे पहुंचने का आहवान किया।

विहिप उपाधयक्ष डा संतोष श्रीवास्तव, जिला मंत्री मनीष कुमार अधिवकता और बजरंगदल के जिला संयोजक हेमन्त कुमार विभाग संयोजक जितेन्द्र कुशवाहा मिडिया प्रभारी आनन्द प्रकाश ने भी हिन्दू महापंचायत को सफ़ल बनाने का आहवान किया।मौके पर मीडिया प्रभारी आनन्द प्रकाश , जिला सह मंत्री राजन तिवारी, उददेश्य गुप्ता, रवि अग्रहरि, देवाशीष अग्रहरि, नगर सह संयोजक उतम श्रीवास्तव, राहुल सिंह, ब्रज भूषण दूबे संजीव कुमार , सुरक्षा प्रमुख मनोज शुक्ला अभिषेक श्रीवास्तव, अभिनव पांडे गो रक्षा नगर प्रमुख राम प्रकाश साह अंकित श्रीवास्तव और विहिप नगर अधयक्ष देवेन्द्र कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button