यमुना सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने शोक व्यक्त किया
यमुना सिंह के निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने शोक व्यक्त किया

जे टी न्यूज, पटना:
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम ने औरंगाबाद सदर से कांग्रेस विधायक एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंद शंकर के पूज्य पिता यमुना सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री राजेश राम ने अपने शोक संदेश में कहा कि यमुना सिंह जी एक सहज, सरल, कर्मठ और समाजसेवी व्यक्ति थे। वे अपने क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे और सादगीपूर्ण जीवन जीते हुए जनसेवा को ही अपना धर्म माना। उनका जाना हम सभी के लिए एक बड़ी क्षति है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डॉ शकील अहमद खान , विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल शर्मा, मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़, अजय चौधरी ने भी यमुना सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।


