रालोमो प्रदेश कार्यालय में शहीद रामफल मंडल जयंती का आयोजन
रालोमो प्रदेश कार्यालय में शहीद रामफल मंडल जयंती का आयोजन
जे टी न्यूज़, पटना : राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश कैंप कार्यालय में आज शहीद रामफल मंडल की जयंती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौधरी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि शहीद रामफल मंडल ने आजादी की लड़ाई में बढ़ चढ़ कर भाग लिया | भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान सीतामढ़ी के बाजपट्टी में महज 19 वर्ष की आयु आंदोलन का नेतृत्व करते हुए उनकी गिरफ्तारी हुई। और इस छोटी सी आयु में ही उन्हें फांसी की सजा दी गई| वे एक स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी थें | उन पर देश को नाज है । उक्त आशय की जानकारी देते हुए रालोमो के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने बयान जारी कर बताया कि जयंती समारोह में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनंत कुमार गुप्ता, श्री बैजनाथ शर्मा, श्री प्रमोद सिंह राजपूत, महानगर अध्यक्ष खुर्शीद अहमद, श्री सुशील सिंह, श्री विनोद कुमार पप्पू, श्री मोहन लाल, श्री राजू सिन्हा, श्री वासुकीनाथ गुप्ता, श्री ओम प्रकाश कुशवाहा, श्री अजय गुप्ता उर्फ़ बिट्टू , श्री उमेश प्रसाद, श्री अशोक कुशवाहा, श्री माधव कुमार कर्ण आदि उपस्थित थे |

