अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में कोबिड-19 टीकाकरण की तैयारी की समीक्षा बैठक

 

जेटी न्यूज मधुबनी

अपर समाहर्ता के अध्यक्षता में कोविड -19 के प्रथम चरण के टीकाकरण की तैयारी को लेकर सिविल सर्जन, मधुबनी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, मधुबनी, सभी अनुमण्डल पदाधिकारी, मधुबनी, सभीअनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन-सम्पर्क पदाधिकारी, मधुबनी एवं जिला स्तर पर निर्मित विभिन्न गठित कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ टीकाकरण से संबंधित पहलूओं पर समीक्षा की गई। सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया की कोविड-19 वैक्सिन जिला मुख्यालय, मधुबनी पहुँच चुका है। सभी चिन्हित 11 टीकाकरण केन्द्रों पर वैक्सिन पहुँचाने का कार्य विशेष सुरक्षा के साथ किया जा रहा है। जिन व्यक्ति को प्रथम चरण में प्रथम दिवस पर टीकाकरण होना है। उन सभी व्यक्तियों कोे मोबाईल पर मैसेज के द्वारा सूचित कर दिया गया है। अपर समाहर्ता, मधुबनी के द्वारा   सभी अनुमण्डल पदाधिकारी एवं अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी को उनके क्षेत्र में पड़ने वाले टीकाकरण केन्द्रों पर विधि-व्यवस्था की देख-रेख करने का निर्देश दिया गया है। जिला सूचना पदाधिकारी, मधुबनी को इसकी वेबकास्टिंग सुनिश्चित करने का आदेश दिया है।

उल्लेखनीय है कि जिला के कुल 11 टीकाकारण केन्द्रों पर  16.01.2021 से  टीकाकरण होना है उस टीकाकरण केन्द्रों का नाम निम्न प्रकार है:-

बिस्फी,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

घोघरडीहा ,प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

जयनगर,अनुमण्डलीय स्वास्थ्य केन्द्र

झंझारपुर ,अनुमण्डलीय स्वास्थ्य केन्द्र

कलूवाही,प्राथमिक अस्पताल

पंडौल , रेफरल अस्पताल

फुलपरास, अनुमंडल स्वास्थ्य केन्द्र

सदर अस्पताल,मधुबनी

बेनीपट्टी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र

मधुबनी मेडिकल कॉलेज

बबुबरही, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

 

Related Articles

Back to top button