एम.एल.डी.पी. के. यादव डिग्री कॉलेज अररिया में ‘विकास की स्पीड दो हफ्ते में बदल गई

एम.एल.डी.पी. के. यादव डिग्री कॉलेज अररिया में ‘विकास की स्पीड दो हफ्ते में बदल गई जे टी न्यूज़, अररिया : कहते हैं नेतृत्व सही हो, तो बदलाव में वक्त नहीं लगता। एम.एल.डी.पी. के. यादव डिग्री कॉलेज, अररिया में यह कहावत हकीकत बन चुकी है। प्रो. वकील सिंह यादव को प्रधानाचार्य बने अभी चार सप्ताह भी पूरे नहीं हुए, लेकिन कॉलेज में विकास की रफ्तार मानो 5G मोड में आ गई है।

अब कॉलेज के हर कोने में हवा के लिए पंखा, पीने के लिए स्वच्छ पानी, पढ़ाई के लिए वाई-फाई, सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और फाइलों व रिकॉर्ड के लिए मजबूत अलमारी की सुविधा उपलब्ध है।

सबसे अहम— कॉलेज में भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए भी कारगर व्यवस्था लागू की गई है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही दोनों बढ़ी है।

छात्रों और शिक्षकों का कहना है कि इतने कम समय में इतना बदलाव पहले कभी नहीं देखा। प्रो. वकील सिंह यादव ने साबित कर दिया है कि इच्छाशक्ति और प्रबंधन मिलकर शिक्षा संस्थानों को नई पहचान दे सकते हैं।

Related Articles

Back to top button