श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पद पर चयनित साधना भारती का हुआ स्वागत 

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पद पर चयनित साधना भारती का हुआ स्वागत 

जे टी न्यूज, मधुबनी:

लदनियां प्रखंड के खाजेडीह गांव निवासी व कोल इण्डिया के रिटायर्ड डीजीएम अचिन्द्र लाल सिंह की पुत्री साधना भारती श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पद के लिए चयनित होने के बाद जब खाजेडीह स्थित अपने गांव पहुंची,

तो जनप्रतिनिधि समेत अन्य बुद्धिजीवियों ने उनका पाग, दोपटा, माला आदि से स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। कार्यक्रम उनके आवास पर आयोजित था। मुखिया फूलकुमारी देवी के पति सह प्रतिनिधि प्रह्लाद राय की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व जिप सदस्य रामाशीष पासवान, देवकांत कामत, रवींद्र यादव, विन्देश्वर यादव, राजदेव राय,अशोक कुमार, प्रो. शोभाकांत राय समेत अन्य शामिल थे।

वैसे वह आईएएस बनना चाहती है। उसने यूपीएससी की परीक्षा दी है। बचपन से मेधावी रही साधना ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा अच्छे अंकों में बोकारो से पास की। उड़ीसा भुवनेश्वर से इन्जीनियरिंग की पढ़ाई की। समाज शास्त्र लेकर एमएए की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button