कथित वोट चोरी, भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी व वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन

कथित वोट चोरी, भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी व वक्फ बिल के विरोध में प्रदर्शन

 

कार्यकर्ताओ ने जमकर की नारेबाजी

 

जे टी न्यूज, कुमारखंड, मधेपुरा (मो० मुजाहिद आलम):

कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार को महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जोरदार आक्रोश मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार के नेतृत्व और माकपा नेता ललन कुमार के संचालन में निकले इस आक्रोश मार्च में बड़ी संख्या में राजद, माकपा सहित महागठबंधन के नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं का जत्था हाथों में बैनर-पोस्टर और पार्टी झंडा लिए नारेबाजी करता हुआ मुख्य सड़क से गुजरते हुए प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचा।आक्रोश मार्च प्रखंड मुख्यालय के एचएच 91 मधुबनी पथ से शुरू होकर पुराने थाना चौक तक गया। इसके बाद जुलूस प्रखंड कार्यालय पहुंचा, जहां प्रदर्शन करते हुए सभा में तब्दील हो गया। सभा में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। क्षेत्रीय विधायक चन्द्रहास चौपाल सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज बिहार में शासन-प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरी तरह अचेत हो चुके हैं और बिहार की जनता को उनके भरोसे छोड़ दिया गया है। युवा जिला अध्यक्ष अनीता देवी ने कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि देश में नफरत की राजनीति चल रही है। ऐतिहासिक धरोहरों को सरकार बेच रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार दोनों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार सिर्फ जुमले बाजी और जनता को बरगलाने का काम कर रही है। गरीबों को तीन माह से मुफ्त अनाज योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, लोग भूखमरी की कगार पर हैं, लेकिन सरकार की नींद नहीं टूट रही।

कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे राजद प्रखंड अध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि कथित वोट चोरी, व्याप्त भ्रष्टाचार, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जनता परेशान है। सरकार ने जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के लिए काम कर रही है, जबकि गरीब जनता को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।

 

माकपा नेता ललन कुमार ने कहा कि केंद्र और राज्य दोनों सरकारें आम आदमी को राहत देने में पूरी तरह विफल हैं। महंगाई चरम पर है, किसान अपने उपज का उचित मूल्य नहीं पा रहे हैं, मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है और युवा रोजगार से वंचित हैं। ऐसे हालात में जनता का गुस्सा सड़क पर उतरना लाजिमी है।

 

मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक अमित भारती, युवा जिलाध्यक्ष अनिता कुमारी, डॉक्टर विश्व बंधु बादल, अशोक यादव, रतन यादव, परमेश्वरी प्रसाद यादव, छोटेलाल यादव, भूषण महाराणा, राहुल कुमार, संजीत मंडल ,सौरभ कुमार, छोटू कुमार, चंदन साह, मोहम्मद रब्बान, रामकुमार, शेर सिंह, पन्नालाल यादव,अशोक यादव,मो इजहार, दीपक कुमार, सनोज कुमार, अरविंद यादव, बबलू कुमार, अरविंद यादव, निर्मल यादव, शैलेंद्र यादव, राजीव कुमार, देवनंदन यादव, वीरेंद्र यादव आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button