सुराज सरकार बनने पर हर बिहारी परिवार को मिलेगा परिवार लाभ कार्ड : सुभाष
जन सुराज पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को लेकर सुभाष कुशवाहा की अहम बैठक
सुराज सरकार बनने पर हर बिहारी परिवार को मिलेगा परिवार लाभ कार्ड : सुभाष / जन सुराज पार्टी की संगठनात्मक मजबूती को लेकर सुभाष कुशवाहा की अहम बैठक 
जे टी न्यूज, मुरलीगंज/मधेपुरा:
जन सुराज पार्टी के संगठन महासचिव सुभाष कुशवाहा की अध्यक्षता में शनिवार को मधेपुरा में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को मजबूत करना और पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना था। इस दौरान सुभाष कुशवाहा ने घोषणा की कि जन सुराज सरकार बनने पर हर बिहारी परिवार को “परिवार लाभ कार्ड” दिया जाएगा। इस कार्ड के माध्यम से प्रत्येक परिवार को सालाना ₹20,000 का सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी।
उन्होंने बिहार में बढ़ते पलायन और बेरोजगारी पर गहरी चिंता जताई। कहा कि हर साल लाखों युवाओं को रोजगार की तलाश में अपने घर से बाहर जाना पड़ता है। लेकिन जन सुराज की सरकार बनने के एक साल के भीतर पलायन और बेरोजगारी की समस्या को दूर कर राज्य के युवाओं को यहीं रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में जिला अध्यक्ष दीप नारायण यादव, जिला महिला अध्यक्ष अनु देवी समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


