लोजपा रामबिलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने जनसंवाद कार्यक्रम को किया सम्बोधित 

लोजपा रामबिलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने जनसंवाद कार्यक्रम को किया सम्बोधित 


जे टी न्यूज़
दिनारा (रोहतास) : देश की आजादी के 75 साल बाद भी बिहार अभी अन्य राज्यों के मुकाबले पिछड़ा राज्य है। यहां के बेहतर शिक्षा एवं रोजगार के लिए नौजवान को दूसरे प्रदेशों में जाना पड़ता है। बिहार की वर्तमान नीतीश सरकार ने किसान, मजदूर, महिला एवं युवाओं के अरमान पर सिर्फ लाठी चलाने का काम किया है। उक्त बातें लोजपा रामबिलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह जमुई सांसद चिराग पासवान ने दिनारा प्रखंड के समहुती गांव में शुक्रवार को जनसंवाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। आगे उन्होंने बिहार की नितीश सरकार की मौजूदा शिक्षा ब्यवस्था पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यहां के युवा शिक्षा हेतु देश के अन्य राज्यों में जाते हैं,

अन्य राज्यों के कितने युवा भी यहां पढ़ने आते हैं? उन्होंने बिहार फर्स्ट एवं बिहारी फर्स्ट का नारा देते हुए युवाओं को लोजपा संस्थापक रामविलास पासवान के विकसित बिहार के अधूरे स्वप्न को साकार करने में जी जान से जुटने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत में उन्होंने मंच पर डॉ भीमराव आंबेडकर एवं लोजपा के दिवंगत नेता रामविलास पासवान के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उत्साहित कार्यकर्ताओं फूल माला सहित चांदी का मुकुट पहनाकर एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को तराजू पर सिक्कों से तौल कर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु पासवान एवं संचालन जगनारायण साह ने किया। कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में राजनीतिक कार्यकर्ता लोजपा रामबिलास में शामिल हुए। मौके पर लोजपा दिनारा के पूर्व प्रत्याशी अजित राय, जिलाध्यक्ष बिनोद कुमार सिंह, सतेन्द्र पासवान, मुखिया धर्मेंद्र राय, श्री भगवान सिंह ,श्रवण कुमार पासवान, डब्ल्यू तिवारी, चंदन तिवारी, संजय पासवान, जिला प्रवक्ता उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, पैक्स अध्यक्ष राजू सिंह, मुखिया रेनु शर्मा, रीना सिंह, पुष्पा शर्मा सहित काफी संख्या कार्यकर्ता एवं अन्य मौजूद थे

Related Articles

Back to top button