जयनगर पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

जे टी न्यूज / जयनगर(सुरेश कुमार गुप्ता):

जयनगर पुलिस-एसएसबी की बड़ी कार्रवाई

 

ब्राउन सुगर के साथ तीन नेपाली नागरिक व एक कारोबारी गिरफ्तार

 

जे टी न्यूज / जयनगर(सुरेश कुमार गुप्ता):

जयनगर नशा कारोबार पर नकेल कसने के लिए जयनगर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार की देर रात भेलवा चौक वार्ड संख्या-06 में छापेमारी कर पुलिस ने 150 ग्राम ब्राउन सुगर, दो लाख नेपाली रुपये, चार मोबाइल, मोटरसाइकिल, चांदी का कड़ा और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए। इस मामले में एक स्थानीय कारोबारी समेत तीन नेपाली नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जयनगर निवासी सोनू कुमार महतो उर्फ अभिषेक तथा नेपाल काठमांडू निवासी रौशन माझी, सृजन महर्जन और जितेंद्र महर्जन के रूप में की गई है। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि सोनू महतो पर पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इस बार पुनः नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने पर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि सोनू महतो नेपाल के नशा कारोबारियों से गठजोड़ कर भारतीय सीमा क्षेत्र में ब्राउन सुगर की आपूर्ति करता था। पकड़े गए नेपाली नागरिकों की भूमिका भी नशे के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ी मानी जा रही है। बरामद नेपाली मुद्रा और दस्तावेजों से भी तस्करी के नेटवर्क की पुष्टि होती है।

थाना प्रभारी अमित कुमार ने कहा कि नशा कारोबारियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और किसी भी कीमत पर ऐसे अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा। वहीं एसएसबी सहायक कमांडेंट विमल गुप्ता ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सक्रिय तस्करों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इस संयुक्त कार्रवाई में एसएसबी, जयनगर थाना और पैंथर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button