गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला बाहर फंसे छात्र, प्रवासी मजदूरों को नियम शर्तों के साथ जाने की मिली इजाजत

मुख्यमंत्री ने जताया आभार

नई दिल्ली :

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने आज अभूतपूर्व फैसला देते हुए बाहर फंसे छात्रों और प्रवासी मजदूरों को नियम शर्तों के साथ घर जाने की इजाजत दी है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि सभी राज्यों को नोडल अधिकारी नियुक्त करना होगा।

नोडल अधिकारी अपने राज्यों में फंसे हुए व्यक्तियों को पंजीकृत करेगा। गौरतलब है कि देश के विभिन्न राज्यों में लॉक डॉउन के कारण प्रवासी श्रमिक, तीर्थयात्री, पर्यटक, छात्र विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं। उन्हें स्थानांतरित करने की अनुमति दी जाएगी। गृह मंत्रालय ने कहा है कि व्यक्तियों के समूह के परिवहन के लिए बसों का उपयोग किया जाएगा।

बसों को सुरक्षित किया जाएगा और पुरे बस को सैनिटाइज करना होगा और बैठने की सुरक्षित सामाजिक सुरक्षा मानदंडों का पालन करना होगा। गृह मंत्रालय के इस कदम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वागत किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हम लोगों का आग्रह था और उस पर केंद्र सरकार ने सकारात्मक निर्णय लिया है। इससे बड़ी संख्या में दूसरे राज्यों में फंसे हुए बिहार आने को इच्छुक प्रवासी मजदूरों, छात्र-छात्राओं, श्रद्धालुओं, पर्यटकों तथा अन्य लोगों को यहां आने की सुविधा होगी।

और उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अनुपालन जनहित में है और सबको इसका पालन करना चाहिए। बिहार सरकार ने इस मामले में केंद्र सरकार द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के अंतर्गत सारी दिशा-निर्देशों का हमेशा अनुपालन किया है।

Related Articles

Back to top button