क्या धनसोई के नए थानाध्यक्ष रौशन कुमार अपने क्षेत्र को बना पाएंगे अपराध मुक्त ?

क्या शराब तस्कर और अपराधियों मे पहले वाला खौफ कायम रख पाएंगे नए थानाध्यक्ष रौशन कुमार

ब्रिजमनी पांडेय
*बक्सर:* राजपुर प्रखंड के धनसोई थाना क्षेत्र के लोगों के जेहन में एक सवाल आज भी बना हुआ है। क्या धनसोई के नए थानाध्यक्ष रौशन कुमार अपने क्षेत्र को बना पाएंगे अपराध मुक्त ? राजपुर से रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुशवाहा ने बताया कि विगाउ राम जैसे तेज तर्रार और कर्तव्यनिष्ठ थानाध्यक्ष के स्थानान्तरण से धनसोई थाना क्षेत्र के लोग कयास लगा रहे हैं की क्या शराब तस्कर और अपराधियों मे पहले वाला खौफ कायम रख पाएंगे नए थानाध्यक्ष रौशन कुमार ।

वहीँ दूसरी तरफ  नए थानाध्यक्ष ने ज्वाइन करते ही क्राइम कंट्रोल को लेकर अपना रंग दिखाना शुरू कर दिए है। उनके कार्रवाई से अपराध कर्मियों की शायद शामत आने वाली है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार धनसोई थाना क्षेत्र के ककरीया गाँव निवासी चितरंजन कुमार पिता दिपनरायण सिंह पारिवारिक विवाद में अपने ही चाचा पर अंधाधुंध गोली चलाने लगा।

किसी तरह अपनी जान बचाने मे कामयाब हुए उसके चाचा। वहीँ धनसोई थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि आपसी विवाद मे अपने चाचा पर गोली चला रहा युवक को सूचना मिलते ही गिरफ्तार कर लिया गया है। युवक के पास से एक देसी कट्टा 13 जिंदा कारतूस एवं एक खोखा बरामद किया गया है। जिसके पश्चात पुलिस के द्वारा उक्त युवक को हिरासत में लेते हुए पुलिस थाने पर पहुंची।

थाने पर पहुंचने के पश्चात गिरफ्तार युवक से पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ के दौरान आपसी विवाद में फायरिंग करने का मामला सामने आया। युवक ने पूछताछ के दौरान इस बात की जानकारी दी है। गिरफ्तार युवक को प्राथमिकी दर्ज करते हुए कानूनी कार्रवाई पूरी कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button