राजनगर में न्यूनतम मतदान केंद्र वाले बुथों पर मतदाता चौपाल आयोजित

राजनगर में न्यूनतम मतदान केंद्र वाले बुथों पर मतदाता चौपाल आयोजित

जे टी न्यूज,मधुबनी.
बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनज़र राजनगर प्रखंड में बूथ अवेयरनेस ग्रुप (BAG) द्वारा मतदाता जागरूकता के उद्देश्य से मतदाता चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया, उसके महत्व और लोकतंत्र में उनकी जिम्मेदारी के प्रति सचेत करना था।

मतदाता चौपाल में उपस्थित लोगों को मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित करने, पहचान पत्र साथ रखने, मतदान केंद्र पर आचार संहिता का पालन और स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं भयमुक्त मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में रंगोली सजाना, नारे लिखना और मतदाता शपथ जैसी गतिविधियों के जरिए लोगों को सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया गया। मौके पर उपस्थित लोगों ने शपथ ली कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग निर्भीक, निष्पक्ष और निर्लोभ होकर करेंगे।
इस अवसर पर मतदाता जागरूकता दल के सदस्यों ने सभी पात्र मतदाताओं से आग्रह किया कि वे 11 नवंबर 2025 को निर्धारित मतदान तिथि पर बढ़-चढ़कर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

Related Articles

Back to top button