श्री रामानुजन टैलेंट सर्च एवं सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन 

श्री रामानुजन टैलेंट सर्च एवं सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन

जे टी न्यूज, पसराहा/ खगड़िया:

राजकीय पोलिटेकनिक खगड़िया में किया गया श्री रामानुजन टैलेंट सर्च एवं सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता परीक्षा का किया गया आयोजन।

जिला के पसराहा स्थित राजकीय पोलिटेकनिक में शनिवार एवं रविवार को श्री रामानुजन टैलेंट सर्च एवं सर सी.वी. रमन टैलेंट सर्च प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया गया। छात्रों की प्रतिभा को निखारने तथा उन्हें उच्च प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने के उद्देश्य सेविज्ञान, प्रावैधिक एवं बिहार काउंसिल आन साइंस एंड टेक्नोलाजी (बीसीएसटी) की तरफ से आयोजित श्रीनिवास रामानुजन टैलेंट सर्च टेस्ट (गणित) 2025 और सर सीवी रमन टैलेंट सर्च टेस्ट (विज्ञान)-2026 के लिए राजकीय पोलिटेकनिक खगड़िया को परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित किया गया था।

संस्थान के प्राचार्य डॉo संजीव कुमार ने कार्यक्रम की भव्य सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा की ऐसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में नवाचार, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और आत्मविश्वास का विकास करती हैं। एक हजार से अधिक छात्रछात्राओं की सहभागिता यह साबित करती है कि खगड़िया जिला प्रतिभा के मामले में अत्यंत समृद्ध है। हमारा संस्थान सदैव छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी श्री पप्पू कुमार ने कहा कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में विज्ञान एवं गणित के प्रति जिज्ञासा और रुचि को बढ़ावा देना है। जिलेभर से हजार से अधिक छात्र छात्राओं का भाग लेना यह दर्शाता है कि विद्यार्थी विज्ञान एवं नवाचार को लेकर गंभीर और उत्साही हैं। हमारा लक्ष्य है कि उन्हें बेहतर मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा को नई दिशा दी जा सके।

इस आयोजन को सफल बनाने में संस्थान के व्याख्याता एवं सह नोडल पदाधिकारी सुश्री मधुप्रिया सहित अन्य सभी शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों का योगदान रहा। उन्होंने आगे बताया कि परीक्षा के परिणाम एवं पुरस्कार वितरण की सूचना बीसीएसटी की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।ब परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को लैपटॉप, मेडल, प्रमाणपत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button