जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन के निर्माण में अवरोध हटाने के संबंध में समीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन के निर्माण में अवरोध हटाने के संबंध में समीक्षात्मक बैठक

जे टी न्यूज़, समस्तीपुर :

जिलाधिकारी समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा द्वारा समाहरणालय सभागार में समस्तीपुर में ताजपुर बख्तियारपुर फोरलेन के निर्माण में आ रहे अवरोध को हटाने के संबंध में समीक्षात्मक बैठक की गई ।बैठक के क्रम में जिलाधिकारी समस्तीपुर द्वारा उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी को अविलंब निर्माण कार्य में आ रहे अवरोध को दूर करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया । जिससे निर्धारित समयावधि में फोरलेन का निर्माण किया जा सके ।बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर श्री ब्रजेश कुमार , जिला भू- अर्जन पदाधिकारी श्री प्रवीण कुमार सहित सभी संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button