समस्तीपुर के अंबेडकरनगर में महापुरुष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन।

समस्तीपुर के अंबेडकरनगर में महापुरुष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया प्रधानमंत्री का जन्मदिन।

जे टी न्यूज़
समस्तीपुर::भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वे जन्म दिवस पर सेवा और समर्पण कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल महादलित प्रकोष्ठ के द्वारा महादलित टोला समस्तीपुर अंबेडकरनगर में महापुरुष डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश कुमार राज नगर अध्यक्ष पार्षद राहुल कुमार दलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रंजीत राम ने समाज के प्रतिष्ठित व अभिभावक तुल्य श्री मनोहर राम महेंद्र पासवान उमेश पासवान योगेंद्र राम आदि को माला और चादर पहना कर सम्मानित किया।

इस मौके पर भाजपा नगर के उपाध्यक्ष विकास कुमार, श्याम पासवान, महेश राम ,विनोद राम ,बिट्टू राम, दशरथ राम, मोती पासवान, सुशील पासवान ,विजय राम आदि कार्यकर्ता उपस्थित लोगों ने डॉ भीमराव के अंबेडकर चित्र पर पुष्पांजलि किया।

Related Articles

Back to top button