शिक्षा आपके द्वार मेघावी बच्चें ही देश के असली कर्णधार – इंजीनियर नवीन सिन्हा
शिक्षा आपके द्वार मेघावी बच्चें ही देश के असली कर्णधार – इंजीनियर नवीन सिन्हा
जे टी न्यूज, सासाराम(रोहतास):

आज भारतीय एसोसिएशन,नई दिल्ली जिला इकाई रोहतास द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के आगमन के उपलक्ष्य में पूर्व निर्धारित “शिक्षा आपके द्वार” कार्यक्रम के तहत बच्चों के बीच एक लिखित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य मेधावी बच्चों को चिन्हित कर उन्हें भविष्य में संगठन द्वारा हर संभव सहायता व मार्गदर्शन प्रदान करना है। जिलाध्यक्ष इंजीनियर नवीन सिन्हा एवं महिला संरक्षण प्रमुख प्रज्ञा सिन्हा ने बताया कि शिक्षा ही समाज को सशक्त बनाने का सर्वोत्तम माध्यम है।और संगठन इसी संकल्प के साथ बच्चों के हित में लगातार कार्य करता रहेगा। विक्टर संस्थान के डायरेक्टर रितेश भट्ट और वसीम ने संगठन की इस पहल को सराहना करते हुए कहा कि उनके संस्थान द्वारा भी बच्चों को न्यूनतम शुल्क पर श्रेष्ठ शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा। मौके पर
जिला प्रवक्ता डॉ. राकेश बघेल

विधि सचिव ज्योति कुमार
सदस्य दीपक कुमार, राजेश कुमार पत्रकार एवं अधिवक्ता संजय तिवारी इंजीनियर अनिल दुबे निरंजन तिवारी मीडिया प्रमुख सरोज कुमार,डॉ.उमेश कुमार के साथ काफी संख्या में गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहें।



