सैयद मीर गौस साहब के उर्स मेले में उमड़ा आस्था का जन सैलाब
सैयद मीर गौस साहब के उर्स मेले में उमड़ा आस्था का जन सैलाब

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सैयद मीर गौस साहब की मजार पर उर्स मेला बड़े ही अकीदत और श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। इस मौके पर सोफी मोहल्ला, अजमेरी मोहल्ला, ख्वाजा मंसूरी मोहल्ला, खगड़ा टोल सहित आसपास के गांवों एवं दूर-दराज के इलाकों से लोग चादरपोशी के लिए पहुंचे।उर्स मेले में हजारों की संख्या में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुए। श्रद्धालु मजार पर मन्नत मांगते हैं और मुराद पूरी होने पर चादरपोशी करते हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, जिसे लोग आज भी पूरी श्रद्धा के साथ निभाते हैं।
मेले के दौरान माहौल पूरी तरह धार्मिक और शांतिपूर्ण रहा। श्रद्धालुओं ने अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआएं मांगी।मौके पर सदर अब्दुल हकीम, फणींद्र राम, मो. नूर आलम, मो. राजा, होरिल, विजय बैठा, फूल बाबू, मुदस्सर नजर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।उर्स मेले के आयोजन से क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश देखने को मिला।


