अररिया में कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई

राजद कार्यालय में तैलचित्र पर पुष्प अर्पित, उनके विचारों पर चलने का संकल्प

अररिया में कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती मनाई गई

राजद कार्यालय में तैलचित्र पर पुष्प अर्पित, उनके विचारों पर चलने का संकल्प

जे टी न्यूज, अररिया:
राष्ट्रीय जनता दल, अररिया के जिला कार्यालय में राजद परिवार की ओर से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक के राजद पदाधिकारियों, नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और सामाजिक न्याय व समतामूलक समाज के उनके विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष विश्वमोहन यादव ने की। मंच संचालन व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित पूर्वे ने किया, जबकि संयोजन जिला प्रधान महासचिव सह प्रवक्ता रामनारायण विश्वास ने किया।
राजद परिवार की ओर से रानीगंज विधायक अविनाश मंगलम का शॉल एवं माला देकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर पूर्व प्रत्याशी मनीष यादव, क्रांति कुमार, अरुण कुमार यादव, प्रो. उद्यानंद यादव, मोहम्मद कमाले हक, चंदन कुमार सिंह, मोहम्मद बशीरुद्दीन, डॉ. शंभू कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button