प्रधानाचार्य डॉ0 रविंद्र नाथ तिवारी महाविद्यालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किया

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: उमा पांडे कॉलेज, पूसा, समस्तीपुर में आज नये प्रधानाचार्य डॉ0 रविंद्र नाथ तिवारी महाविद्यालय पहुंचकर विधिवत अपना पदभार ग्रहण किये. प्रधानाचार्य डॉ0 तिवारी ने सर्वप्रथम महाविद्यालय की संस्थापिका वंदनीय उमा पांडे के चित्र माल्यार्पण किया. माल्यार्पण के उपरांत प्रधानाचार्य कक्ष में महाविद्यालय की ओर से बुके, शाॅल एवं माला से प्रधानाचार्य महोदय का स्वागत/अभिनंदन किया गया. विधिवत पदभार ग्रहण के बाद प्रधानाचार्य डॉ0 रविंद्र नाथ तिवारी ने सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों की बैठक किये तथा बारी बारी से सभी से रूबरू हुए. इस अवसर पर प्रधानाचार्य महोदय ने कहा कि महाविद्यालय का सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक वातावरण एवं छात्रों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराना, वर्ग में छात्रों की उपस्थिति पर विशेष रूप से जोर दिया. महाविद्यालय में नए-नए कोर्स प्रारंभ करने की भी बात कही. बारी-बारी से सभी विभागों का भ्रमण कर वस्तु स्थिति से अवगत हुए.
प्रधानाचार्य डॉ0 तिवारी वर्ष 1996 में आचार्य नरेंद्र देव महाविद्यालय, शाहपुर पटोरी, समस्तीपुर में सहायक प्राध्यापक के रूप में योगदान दिए थे. उसके बाद वर्ष 2024 में एमकेएस कॉलेज चंदौना, उसके बाद वी.एस.जे कॉलेज राजनगर, मधुबनी में प्रभारी प्रधानाचार्य के रूप में कार्य कर चुके हैं.

वर्तमान में उमा पांडे कॉलेज पूसा में प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किए हैं. इस अवसर पर डॉ0 भवेश कुमार शाडिल्य, डॉ0 प्रियंका कुमारी, डॉ गौतम कुमार, डॉ राजेश रंजन, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ राजेश कुमार यादव, डॉ दीपक भारद्वाज, डॉ0 रुपेश कुमार, डॉ वृंदावन लाल जाटव, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ पुष्पा रानी, डॉ ब्रज किशोर कुमार, डॉ रोमा कुमारी, डॉ0 ऐश्वर्या कुमारी, डॉ0 अर्यमा, डॉ दिनेश चंद्र पांडे, डॉ कमलेश मांझी, डॉ मुकेश महतो, डॉ प्रमोद कुमार सिंह, डॉ लीलावती कुमारी, श्री राम सागर राय, ऋषिकेश कुमार, सुधीर कुमार, बबली कुमारी, मंटू कुमार समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित थे.