सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में मुंगेर विश्वविद्यालय के 4 स्वयंसेवक एवं 1 कार्यक्रम पदाधिकारी करेंगे शिरकत।

सासाराम में आयोजित राष्ट्रीय एकता शिविर में मुंगेर विश्वविद्यालय के 4 स्वयंसेवक एवं 1 कार्यक्रम पदाधिकारी करेंगे शिरकत।

जेटीन्यूज़
संजीव मिश्रा
भागलपुर/मुंगेर: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और क्षेत्रीय निदेशालय पटना के क्षेत्रीय निदेशक विनय कुमार के पत्र के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सेवा योजना, क्षेत्रीय निदेशालय, पटना द्वारा 16 से 22 फरवरी , 2026 शांति प्रसाद जैन कॉलेज, सासाराम (बिहार) में आयोजित किए जाने वाले राष्ट्रीय एकीकरण शिविर में सहभागिता हेतु बिहार के 13 एनएसएस स्वयंसेवकों को सहभागिता करनी है। मुंगेर विश्वविद्यालय के कार्यक्रम समन्वयक मुनींद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय से चार स्वयंसेवकों और एक कार्यक्रम पदाधिकारी का चयन किया गया है। मुंगेर विश्वविद्यालय से चयनित स्वयंसेवकों की सूची इस प्रकार है – रिया कुमारी – महिला कॉलेज, खगड़िया (लोकनृत्य) आकाश कुमार – कोशी कॉलेज, खगड़िया (नृत्य एवं नाटक),
अपर्णा बानी – जेआरएस कॉलेज ,जमालपुर (नृत्य) एवं
नितिश कुमार – बीएनएम कॉलेज बड़हिया (अभिनय, भाषण)।कोशी कॉलेज ,खगड़िया के कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार बलवंत सिंह को टीम लीडर के रूप में चयनित किया गया है जो बिहार एनएसएस टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यकम, शैक्षणिक कार्यक्रम, पेंटिंग प्रतियोगिता, नाटक, वाद-विवाद प्रतियोगिता एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होना है।प्रतिभागियों को 15 फरवरी, 2026 के शाम को शिविर स्थल पर पहुँचना है। चयनित प्रतिभागी ने मुंगेर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति महोदय से शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने सभी एनएसएस स्वयंसेवकों को टी-शर्ट, एनएसएस कैप, एनएसएस बैज इत्यादि प्रदान किया। मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डाॅ) संजय कुमार ने मुलाकात के दौरान कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर व्यक्तित्व विकास का एक राष्ट्रीय मंच है। मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवकों के व्यक्तित्व में निखार आएगा। मुंगेर विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि चयनित स्वयंसेवक एवं कार्यक्रम पदाधिकारी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह चयन ही नहीं बल्कि प्रतिभा का सम्मान है। इस सफलता पर विश्वविद्यालय के सभी पदाधिकारियों, डॉ दशरथ प्रजापति, डॉ कलाल बाखला, डॉ दिवाकर कुमार ,डॉ प्रियजन तिवारी, डॉ अंशु राय, डॉ सूरज कोनार, डॉ कुंदन लाल, डॉ संजय मांझी, संबंधित कॉलेज के प्राचार्य और कार्यक्रम पदाधिकारी ने बधाई दिया है। इसके बाद रिपब्लिक डे कैंप नई दिल्ली में प्रतिभाग करने वाले मुंगेर विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक अभिजीत राज को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Related Articles

Back to top button