चिकित्सक ओर कर्मी का जल्द हो गिरफ्तारी:- सिकन्दर आजाद वक्त
चिकित्सक ओर कर्मी का जल्द हो गिरफ्तारी:- सिकन्दर आजाद वक्त

जे टी न्यूज, खगड़िया: सहरसा पत्रकार हमले की बिहार श्रमजीवी पत्रकार युनियन खगड़िया ने कड़ी निंदा किया
खगड़िया। सहरसा सदर अस्पताल में पत्रकार पर किये गये हमले, मारपीट के मामले को लेकर बिहार श्रमजीवी पत्रकार युनियन खगड़िया के संयुक्त सचिव सिकन्दर आजाद वक्त ने घटना की तीव्र निन्दा करते हुए दोषी चिकित्सक एवं कर्मी पर कारवाई कर गिरफ्तारी करने की मांग की है। आजाद ने बताया की सहरसा सदर अस्पताल में सामाचार संकलन के दौरान जो चिकित्सकों एवं कर्मी द्वारा पत्रकार अभिशेक पर दुर्व्यवहार एवं मारपीट की जो घटना किया गया है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार के राज्यपाल को पत्र लिखकर चिकित्सकों पर कारवाई करने की मांग एवं बिहार में पत्रकारों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोक लगाने हेतु ठोस कदम उठाने की मांग की है। वक्त ने कहा की जिस तरह से पत्रकार के साथ मारपीट के उपरांत सदर अस्पताल सहरसा में अवैध तरीके से शराबबंदी कानून में चिकित्सक, कर्मी के साथ मिलकर शराब पीने, एवं अवैध एवं असंवैधानिक तरीके का दृश्य सामने आया है इससे साबित होता है की सहरसा सदर अस्पताल गुनाहों का अड्डा बना हुआ। उन्होनें स्वास्थ्य विभाग से उच्चस्तरीय जांच करने की मांग किया है। इधर श्रमजीवी पत्रकार युनियन के जिलाध्यक्ष राजकिशोर सिंह, महासचिव शशिभूषण कुमार ने भी हमले की निन्दा करते हुए कारवाई करने की मांग किया है।

इन लोगों ने कहा की घटना पुरी तरह से झकझोर देने वाली है, जिस तरह से सहरसा सदर अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मियों द्वारा गुण्डागर्दी किया गया है वह बेहद शर्मनाक है। घटना की निंदा करते हुए पत्रकार सह बिहार श्रमजीवी पत्रकार युनियन के उपाध्यक्ष प्रभात सुमन, सतीश कुमार, अनीष कुमार, राजेश कुमार, रणवीर सिंह, रणवीर झा, सुधीर शर्मा, मन्टु कुमार, एजाज अहमद, राजकमल आदि दर्जनों पत्रकारों ने कारवाई एवं गिरफ्तारी की मांग किया है।
