दृष्टि विकारों में वृद्धि के मद्देनजर नियमित नेत्र परीक्षण जरूरी:डॉ. हर्षवर्धन
दृष्टि विकारों में वृद्धि के मद्देनजर नियमित नेत्र परीक्षण जरूरी:डॉ. हर्षवर्धन
जे टी न्यूज, नई दिल्ली (उषा पाठक): (एजेंसी)।पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा कि दृष्टि विकारों में वृद्धि के मद्देनजर नियमित नेत्र परीक्षण और समय पर हस्तक्षेप अत्यंत आवश्यक हैं।
डॉ.हर्षवर्धन आज यहां पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार में डॉ.अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे।इस अस्पताल का उदघाटन केंद्रीय परिवहन एवं कॉर्पोरेट राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया।इस मौके पर विधायक ओ.पी.शर्मा एवं अस्पताल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ.जीवन सिंह तितियाल मौजूद थे।
पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि यह अस्पताल तकनीक, क्लिनिकल उत्कृष्टता और मरीज-केंद्रित सेवाओं के माध्यम से भारत की नेत्र चिकित्सा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में लगातार योगदान दिया है।

डॉ.अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिल्ली एनसीआर में ग्रुप का यह चौथा अस्पताल है।एल. एस.

