राम निवास गोयल ने पुस्तक का विमोचन किया

राम निवास गोयल ने पुस्तक का विमोचन किया

जे टी न्यूज, दिल्ली (विनोद कुमार सिंह) : आंसुओं की महक नामक पुस्तक का विमोचन विधान सभा परिसर में दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष ने राम निवास गोयल ने पवन शर्मा द्वारा लिखित पुस्तक आंसुओं की महक का विमोचन किया। आप को बता दे कि
पवन शर्मा की लिखी यह दूसरी पुस्तक है जो आज की मानवीय संवेदनाओं पर आधारित लेखों पर है।यह पुस्तक आपको पुस्तक पढ़ने की प्रेरणा देगी।
लेखक पवन वर्मा पूर्व नीजी सचिव के रूप में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल अपनी सेवा दी है। इस अवसर पर विधायक संजीव झा, अखिलेश पति त्रिपाठी,प्रो गोबिंद सिंह,डीन,अकादमी,IIMC, सचिव विधानसभा भी उपस्थित थे।


विधानसभा अध्यक्ष ने पुस्तक के लेखक पवन शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि लेखक ने बड़ी बेबाकी से हमारी रोजमर्रा की ज़िंदगी से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण सामाजिक विषयों को बिल्कुल सरल व सहज भाव से प्रस्तुत करते हैं और इस पुस्तक में भी है। उन्होंने अपनी इसी लेखन-कला का सफल निर्वहन किया है।आज के दौर में लेखन कला एक कठिन कार्य है।आज इलेक्ट्रॉनिक युग में पुस्तक पढ़ने वाले भी कम होते जा रहे है।

Related Articles

Back to top button