समस्तीपुर मंडल रेल समय पालन में प्राप्त किया ऐतिहासिक सफलता…।

समस्तीपुर मंडल रेल समय पालन में प्राप्त किया ऐतिहासिक सफलता…

जेटी न्यूज़- ब्यूरो चीफ, ठाकुर वरुण कुमार।

समस्तीपुर::- मंडल रेलवे ने आज दिनांक 12.03.2020 को मेल/ एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियों के समय से परिचालन में 97.6% सफलता प्राप्त किया है, जो कि पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडल में सर्वोत्तम है।

समस्तीपुर मंडल द्वारा इसके पूर्व दिनांक 21.1.2018 को समय पालन में 94.2% की सफलता प्राप्त की गई थी, अर्थात आज की सफलता विगत कुछ वर्षों में समय पालन के क्षेत्र में सर्वोत्तम है।

वहीं उल्लेखनीय है कि अशोक महेश्वरी (मंडल रेल प्रबंधक, समस्तीपुर) के निर्देशों के आलोक में मंडल प्रशासन गाड़ियों के शत-प्रतिशत समय से परिचालन हेतु सतत् प्रयासशील रहता है, इन्हीं प्रयासों के कारण आज मंडल ने इस ऐतिहासिक ऊंचाई को प्राप्त किया, आगे भी सभी मेल/ एक्सप्रेस एवं सवारी गाड़ियों को समय से परिचालित किए जाने हेतु मंडल प्रशासन द्वारा सभी संभावित कदम उठाए जाएंगे तथा आगामी दिनों में 100% समय पालन में सफलता प्राप्त करने का प्रयास होगा।

Related Articles

Back to top button