राज्य कमिटी के सचिव मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य जनतांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध करार दिया

राज्य कमिटी के सचिव मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्य जनतांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध करार दिया जे टी न्यूज, खगड़िया: जिले के आनन्दी सिंह सह राम स्वरूप सिंह भवन में रविवार को आल इंडिया लायर्स यूनियन के राज्य कमिटी की एक विस्तारित बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता नलिनेश कुमार सिंहा ने किया। इस बैठक में बिहार के कोने कोने से अधिवक्तागण शामिल हुए थे। जिसमें उन्होंने अपने अपने विचारों से सभी को अवगत कराया। बैठक में राज्य कमिटी सचिव बिजेंद्र कुमार सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया साथ ही विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण कार्य को जल्दबाजी में लिया गया निर्णय को जनतांत्रिक मूल्यों के विरूद्ध ,चुनाव आयोग के इस कदम को जनविरोधी करार दिया तथा इस सवाल पर सितम्बर माह में एक राज्य स्तरीय सेमिनार मुजफ्फरपुर विधिमंडल परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक में महेंद्र राय, अमरेन्द्र कुमार सिंहा, शिव महतो, राजेंद्र प्रसाद यादव मनोज कुमार मिश्र, राजेश्वर राय प्रेमशंकर मिश्र, झुनझुन सिंह सुधीर यादव, शिव दानी सिंह, अनिल कुमार सिंह,राज कुमार, नन्द किशोर मंडल समेत दर्जनों अधिवक्तागण उपस्थित होकर अपने विचारों से कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button