राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धुम धाम से मनाया गया
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस धुम धाम से मनाया गया

जे टी न्यूज, खगड़िया: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर छात्र छात्राओं ने धुम धाम से मनाया परबत्ता प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय बिठला के प्रांगण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय विज्ञान दिवस बहुत ही धूमधाम से छात्र एवं छात्राओं के द्वारा
मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के द्वारा विभिन्न प्रकार से विज्ञान से संबंधित चित्र प्रदर्शनी लगा गया।।। कक्षा 8 के छात्र प्रिंस कुमार के द्वारा वाटर मोटर तथा एक फैक्ट्री का मोडल तैयार किया गया कक्षा 5 की छात्रा अनु कुमारी, कक्षा 7 के लव कुमार और गुड्डू कुमार के द्वारा बहुत ही सुंदर रंगोली बनाया गया। जिसमें विज्ञान में उपयोग होने वाले विभिन्न प्रकार के उपकरण को प्रदर्शित किया गया। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रत्येक वर्ष विज्ञान के प्रति समाज को जागरूक करने एवं समाज के व्यक्तियों के मन में वैज्ञानिक शोध पैदा करने हेतु प्रत्येक वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के द्वारा मनाया जाता है। 28 फरवरी को नेशनल साइंस डे इसलिए मनाया जाता है क्योंकि एक भारतीय वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वेंकटरमन ने विज्ञान की दुनिया में नई खोज की थी। प्रकाश और पदार्थ को लेकर उनकी खोज को ‘रमन प्रभाव’ के नाम से जाना जाता है।।तथा आज ही विभागीय निर्देश के आलोक में अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें बहुत से अभिभावक गण भाग लिए तथा निम्न बिंदु पर चर्चा की गई। इस संगोष्ठी का मुख्य बिन्दु परीक्षा की तैयारी,हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत था।
अभिभावकों को आगामी दिनों में होने वाले परीक्षा संबंधित जागरूक करना था। बच्चों को ससमय स्कूल आना बच्चों साफ सुथरा पोशाक में स्कूल आवे शिक्षक गणों के द्वारा जो भी गृह कार्य दिया जाता है उन्हें अभिभावक गण करने में मदद करें साथ हैं प्रत्येक दिन स्कूल भेजें इस मौके पर विद्यालय के प्रधान आशुतोष कुमार,मोहम्मद रियाजुद्दीन, सज्जन कुमार, कपिल देव प्रसाद चौरसिया, सिंधु कुमारी, उषा कुमारी, गीतांजलि कुमारी, शकीला खातून, ज्योति कुमारी एवं शिक्षक गण मौजूद रहे।।


