चौसा प्रखंड के स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक  गोष्टी छात्रों के पठन-पाठन और समस्याओं पर हुई चर्चा

चौसा प्रखंड के स्कूलों में शिक्षक-अभिभावक  गोष्टी छात्रों के पठन-पाठन और समस्याओं पर हुई चर्चा


जे टी न्यूज़, चौसा, मधेपुरा : चौसा प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। विभागीय निर्देशानुसार जनता उच्च विद्यालय चौसा, गांधी उच्च विद्यालय अरजपुर, रघुनाथ विद्या मंदिर स्कूल और कलासन उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मीनिया सहित कई स्कूलों में यह गोष्ठी हुई। प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में आयोजित इन गोष्ठियों में छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विशेष रूप से महिला अभिभावकों में शामिल होने के लिए विशेष उत्साह देखा गया। विद्यालयों ने भी अभिभावकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। गोष्ठी में सर्वप्रथम अभिभावकों को शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।इसके बाद विद्यालय से जुड़ी समस्याओं और छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अभिभावकों की राय भी ली गई, जिन्होंने खुलकर अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे नामांकित छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से स्कूल भेजें, क्योंकि विद्यालय में किसी संसाधन की कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बच्चों का पठन-पाठन किसी भी प्रकार से बाधित नहीं होगा।

अभिभावकों ने भी सहयोग का वादा करते हुए अपने बच्चों की निगरानी करने और उन्हें पढ़ने के लिए उचित अवसर व माहौल देने का आश्वासन दिया।अभिभावकों ने विद्यालय द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर हेडमास्टर ब्रज किशोर प्रसाद, लालबिहारी यादव, राजेंद्र यादव, शाहनवाज आलम, मृत्युंजय कुमार, शिक्षक नौशाद आलम, इंद्रजीत कुमार, अभिषेक कुमार, अब्दुल मतीन, कल्याण कुमार, सौरभ कुमार, पंकज कुमार यादव, अजहर अली, जटेश जा, शिक्षिका पिंकी कुमारी, सीमा कुमारी, कंचन भारती, नुजहत बानो, तथा अभिभावक अनिल पोद्दार, बिपिन बिहारी, सरिता कुमारी, अनीता देवी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button