बजट आम जन के हित में: कुमार गौरव





बजट आम जन के हित में: कुमार गौरव

जे टी न्यूज़ , गया :युवा जदयू के गया जिलाध्यक्ष कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने केंद्र सरकार के अंतरिम बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। बजट में उच्च शिक्षा के लिए लोन की राशि बढ़ने से युवाओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहूलियत होगी।

तीन नये रेलवे इकोनॉमिक कोरिडोर की शुरुआत होने से देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से होगा। इससे लॉजिस्टिक्स एफिशिएंसी में सुधार होगा और लागत में कमी आयेगी।

सरकार मध्यम वर्ग के लिए विशेष आवास योजना लायेगी, जिसके तहत किराये के घरों एवं झुग्गी बस्तियों में रहनेवाले लोगों को आवास का लाभ मिल सकेगा। जो स्वागत योग्य कदम है।

उद्योगों के विकास के लिये स्टार्टअप के टैक्स स्लैब में एक साल के लिए छूट बढ़ाई गई है। जिससे औद्योगिक क्षेत्र के विकास की गति बढ़ेगी साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

मनरेगा का बजट 60 हजार करोड़ से बढ़ाकर 86 हजार करोड़ रुपये किया गया है, यह स्वागत योग्य कदम है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत दी जानेवाली राशि से किसानों को आर्थिक मदद मिली है।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button