मधुबनी की साक्षी ने राज्यस्तर पर लहराया परचम

मधुबनी की साक्षी ने राज्यस्तर पर लहराया परचम


जे टी न्यूज,मधुबनी : बीते शनिवार को विज्ञान दिवस के अवसर पर पटना में आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता में वक्तृता विधा में राज्य स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर साक्षी ने पूरे दरभंगा प्रमंडल एवम मधुबनी जिले का नाम रौशन किया है। जिले के कलुआही प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलाही के शिक्षक गौतम कुमार के मार्गदर्शन में साक्षी ने यह सफलता प्राप्त की है। विज्ञान दिवस पर पटना में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी द्वारा किया गया। प्रधानाध्यापक शिव कुमार झा सहित पूरा विद्यालय परिवार साक्षी की इस सफलता पर गौरवान्वित है।

Related Articles

Back to top button