के चारों तरफ दिखा एक गोलाकार नजारा

सूरज के चारों तरफ दिखा एक गोलाकार नजारा

जे टी न्यूज़, जयनगर


जयनगर समेत उत्तर भारत के कई जिलों में आज सूरज के चारों तरफ एक गोलाकार घेरा देखने को मिला यह नजारा बिल्कुल अद्भुत था लोगों ने इसकी तस्वीरें लीं और सोशल मीडिया पर जमकर शेयर करने लगे चलिए आज इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं कि आखिर यह बनता कैसे है और इसे साइंस की भाषा में क्या कहा जाता है? इसके साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि क्या यह सिर्फ सूरज के साथ ही होता है या चांद के साथ भी कभी ऐसा होता है या फिर कभी ऐसा हुआ है.सूरज के चारों तरफ प्रकाश का घेरा कब और क्यों बनता है। शुक्रवार की सुबह जब लोग नींद से जगह और आसमान की तरफ देखा तो उन्हें सूरज के चारों तरफ एक प्रकाशमय गोला दिखाई दिया इसे देखकर सब हैरान थे, .

 

जो लोग इसके पीछे की साइंस को नहीं जानते हैं उनके लिए यह नजारा किसी चमत्कार से कम नहीं था दरअसल यह एक सामान्य खगोलीय परिघटना है। जिसे विज्ञान की भाषा में सोलर हालो या फिर सन रिंग भी कहते हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा वातावरण में मौजूद हेक्सागोनल क्रिस्टल के कारण होता है। दरअसल जब वातावरण में मौजूद पानी की बूंदों पर प्रकाश पड़ता है तो उसके विकिरण के कारण यह घटना घटती है। कई बार इस गोले में इंद्रधनुष की तरह कई रंग भी दिखाई देते हैं।

Related Articles

Back to top button