सम्राट कैबिनेट का विस्तार 6 मई तक सम्राट चौधरी नीतीश कुमार से मिले ,वह दिल्ली जाने वालें हैं
सम्राट कैबिनेट का विस्तार 6 मई तक
सम्राट चौधरी नीतीश कुमार से मिले ,वह दिल्ली जाने वालें हैं

पटना। बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है।सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार 6 मई तक होने की संभावना है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नये आवास 7 सर्कुलर रोड पर सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। नीतीश कुमार शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग को छोड़कर नये घर में शिफ्ट कर गये हैं। शनिवार को नीतीश कुमार से मिलने यहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पहुंचे। उपमुख्यमंत्री ओर जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी वहां पहले से मौजूदथे। इनके बीच लगभग 25 मिनट तक बातचीत हुई। समझा जाता है कि यह बातचीत मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई। सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बीच विभिन्न मुद्दों चर्चा हुई। बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार से इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को दिल्ली जाने वालें हैं। वहां उनकी मुलाकात केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से होनी है। सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे के दौरान भाजपा के भावी मंत्रियों के नाम पर मुहर लगेगी।
उधर नीतीश कुमार शनिवार को सुबह-सुबह जदयू के तीन वरिष्ठ नेताओं से मिलने पहुंचे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव व विजय चौधरी और अशोक चौधरी से मुलाकात की। उनके बीच सियासी चर्चा हुई। इन मुलाकातों को निशांत कुमार की बिहार यात्रा से जोड़ कर देखा जा रहा है। निशांत कुमार अपने पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए, बिहार यात्रा पर निकल रहे हैं। वह 3 मार्च को पटना से पश्चिम चंपारण जायेंगे,जहां से उनकी बिहार की यात्रा शुरू होगी। इस दौरान वह लोगों को बीच जाएंगे और जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। निशांत को अब नीतीश कुमार के बाद जदयू की बागडोर संभालनी है। इसी वजह से उन्होंने सियासत में कदम रखा है। बता दें कि, निशांत कुमार की यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जदयू ने पूरी ताकत झोंक दी है। वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रखंडवार कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं। निशांत कुमार पहले चरण के तहत दो दिवसीय यात्रा 3 मई से शुरू करेंगे। 3 और 4 मई को चंपारण में भ्रमण करेंगे। उसके बाद दूसरे चरण के तहत 7 मई को वैशाली में सद्भाव यात्रा करेंगे। जदयू की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, निशांत कुमार अपनी यात्रा की शुरुआत चंपारण क्षेत्र से करेंगे। यह वही इलाका है, जहां से नीतीश कुमार ने भी कई बार अपनी जनसंपर्क यात्राओं की शुरुआत की थी। उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए निशांत जनता के बीच पहुंचने की तैयारी में हैं।



