भोगेंद्र यादव जीवन पर्यन्त गरीबों के लिए करते रहे संघर्ष – मनोज 

भोगेंद्र यादव जीवन पर्यन्त गरीबों के लिए करते रहे संघर्ष – मनोज

जे टी न्यूज,मधुबनी : आज भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी ( मार्क्सवादी) रहिका अचंल कमिटी द्वारा हुसैनपुर निवासी,भारत की कम्यूनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी के जिला सचिव, मुखिया,पैक्स अध्यक्ष भोगेंद्र यादव जी का तीसरा पुण्यतिथि उनके गांव में मनाया गया, भोगेंद्र यादव के प्रतिमा पर माकपा के नेताओं ने पुष्पमाला अर्पित करते हुए माकपा मधुबनी जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि भोगेंद्र यादव एक सच्चे मार्क्सवादी थे, उन्होंने मार्क्सवादी विचारधारा से कभी समझौता नहीं किए,वह जीवन पर्यन्त गरीबों, शोषित पीड़ित के लिए संघर्षरत रहे,वह किसान के बड़े नेता रहे ,वह आपातकाल के समय जेल जीवन के साथ भुमिगत भी रहे और मार्क्सवादी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए बड़े बड़े आंदोलन का नेतृत्व किया और हुसैनपुर पंचायत के मुखिया, पैक्स अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित हुए,आज जरूरत है उनके विचारों को आगे बढ़ाने की ताकी एक बेहतरीन समाज का निर्माण हो सके,वह कभी जाती और धर्म के सहारे नहीं लेते रहे,वह एक सच्चे मार्क्सवादी संत थे,आज के समय हम सब लोगों के लिए सिखने का समय है जो उनके अधूरे सपने रह गये उसको पुरी करने का सपथ ले यही उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

श्रद्धांजलि देने वाले में माकपा के अंचल सचिव सोनधारी यादव, सीताराम यादव, रासबिहारी यादव, हरिहर झा,अमीरी लाल यादव, महेंद्र पासवान,मो.अख्कर, सोभित यादव, सुखलाल साफी, जगदीश यादव, रामनारायण यादव एवं अन्य नेताओं ने भाग लिए।

Related Articles

Back to top button