अयाची नगर युवा संगठन के द्वारा प्रथम नगर महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले जयंती मनाई गई

 

 

जेटी न्यूज मधुबनी

 

 

पंडौल प्रखंड में कार्यरत अयाची नगर युवा संगठन द्वारा भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्री बाई फुले की जयंती डॉ गंगा नाथ झा के वाचनालय परिसर सारिसब-पाही में उल्लास से मनाई गई। जिसमें संगठन के सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया । कार्यक्रम संस्था के संस्थापक विक्की मंडल के अध्य्क्षता में किया गया । इन्होंने कहा सावित्रीबाई फुले भारत की एक समाजसेवी, शिक्षिका थी। जिन्होंने शिक्षा ग्रहण करके ना सिर्फ समाज की कुरीतियों को हराया, बल्कि भारत में लड़कियों के लिए शिक्षा के दरवाजे खोलने का काम किया। उन्होंने कई बाधाओं को पार करते हुए स्त्रियों को शिक्षा दिलाने के अपने संघर्ष में बिना धैर्य खोये और आत्मविश्वास के साथ डटी रहीं और सफलता प्राप्त की। संगठन सदस्य प्रभु जी झा सवित्री बाई फुले के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 3 जनवरी 1831 को नाय गांव सातारा जिला महाराष्ट्र में हुआ था। स्त्री शिक्षा में उनका योगदान काफी अहम रहा है। कार्यक्रम संचालन आदित्य मंडल द्वारा किया गया । मौके पर संगठन के सदस्य भवेश झा, राहुल राय, अनुज झा, सोनु राय, राज मिथिलेश, राहुल मंडल, सोनू राय, आदि उपस्थित थे ।

Website Editor :- Neha Kumari

Related Articles

Back to top button