उत्पादन एवं विपणन तथा कृषि उत्पादों के ग्रेडिंग पर कार्यशाला का आयोजन

उत्पादन एवं विपणन तथा कृषि उत्पादों के ग्रेडिंग पर कार्यशाला का आयोजन


जे टी न्यूज़, खगड़िया : बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर भागलपुर के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र खगड़िया द्वारा परबता अंचल के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय कोलवारा में कोलवाडा पंचायत के किसानों का जलवायु अनुकूल खेती, खेती में लागत घटाने मुनाफा बढ़ाने प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाने उत्पादन एवं विपणन तथा अपनी कृषि उत्पादों के ग्रेडिंग पर कार्यशाला का आयोजन किया गया!

 

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र खगड़िया के वरीय वैज्ञानिक पौधा विशेषज्ञ डॉक्टर एनके सिंह तथा उनके सहयोगी वैज्ञानिक बी विशेषज्ञ जितेंद्र कुमार कृषि वैज्ञानिक धनंजय कुमार ने वी भी किसानों के बीच अपना विचार साझा किया ज्ञात हो की भारत सरकार के कृषि मंत्रालय द्वारा बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर द्वारा कोलवारा एवं तेलिया बथान ,भौरकाठ, नवटोलिया में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने तथा समेकित कृषि के लिए गैर रसायन युक्त फसलों का उत्पादन बढ़ाने 2 वर्ष के लिए गोद लिया गया है! जिसके तहत यहां के किसानों को 2 वर्ष तक 90% उनके खेती में लागत खाद बीज पर अनुदान एवं सहायता राशि दिया जाएगा इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक सलाहकार कृषि विज्ञान केन्द्र खगड़िया के सदस्य होने के नाते विचार साझा किया!

Related Articles

Back to top button