अगले 20-22 मई को गरज के साथ बारिश का है अनुमान
अगले 20-22 मई को गरज के साथ बारिश का है अनुमान
जे टी न्यूज, पूसा, समस्तीपुर

आगामी 20 से 24 मई के बीच मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों के आसमान में कई स्थानों पर गरज बाले बादल बन सकते हैं.इसके चलते कई स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. बर्षा के समय तेज हवा चल सकती है.इसकी संभावना 20-22 मई के आस- पास ज्यादा है.
यह मौसम पुर्वानुमान ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, कृषि मौसम विभाग जलवायु परिवर्तन उच्च अध्यन केंद्र डा राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर द्वारा जारी किया गया है.
इस अवधि में अधिकतम तापमान 34-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.उत्तर बिहार के कुछ स्थानों पर एक दो दिनों तक लू चलने की संभावना है.
सापेक्ष आद्रता सुबह में 70- 75 प्रतिशत के आस पास तथा दोपहर में 30 -35 प्रतिशत रहने की संभावना है.
पुर्वानुमानित अवधि में औसतन 14 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की भी संभावना है.
