10 सूत्री मांगों को लेकर सफाई मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू आज दुसरे दिन जारी
10 सूत्री मांगों को लेकर सफाई मजदूरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू आज दुसरे दिन जारी

जे टी न्यूज़, जयनगर(सुरेश कुमार गुप्ता) : नगर पंचायत जयनगर से जुड़े सफाई मजदूरों ने अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के बैनर तले अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर 24 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है आज दुसरे दिन जारी रहा। नगर पंचायत कार्यालय जयनगर के समक्ष सुबह से ही सफाई मजदूर धरना पर बैठकर विरोध प्रदर्शन करते रहे। हड़ताल का नेतृत्व संघ के सचिव सोभीत मंडल, अध्यक्ष लक्ष्मण राम, उपाध्यक्ष डोमा राम, अमित राम एवं संरक्षक भूषण सिंह ने संयुक्त रूप से किया।धरना कार्यक्रम में दिलीप राम, अशोक राम, देवेन्द्र राम, संतोष राम, सुजीत कुमार प्रमोद मंडल (चालक), चंदेश्वरी देवी, पानो मेहतरानी, सीतली मेहतरानी, शत्रुघ्न राम, अवकाशप्राप्त प्रधान सहायक विमल चौधरी, राजू सिंह, महेन्द्र राम, जगदीश राम सहित बड़ी संख्याओं में सफाई मजदूर एवं अवकाशप्राप्त नगर पंचायत जयनगर के कर्मचारियों ने समर्थक शामिल हुए। हड़ताल को समर्थन देने अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, उप मुख्य पार्षद माला देवी के प्रतिनिधि अरविन्द तिवारी सहित अन्य वार्ड पार्षद भी धरना स्थल पर पहुंचे और मजदूरों की मांगों को जायज बताते हुए नगर प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की।अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा नगर प्रशासन को सौंपे गए 10 सूत्री मांग पत्र में कर्मचारियों के लंबित बकाया भुगतान, समय पर वेतन भुगतान, रविवार को अवकाश, मानदेय कर्मियों के वेतन में समानता, पेंशनभोगियों को समय पर पेंशन, मृतक सेवानिवृत्त कर्मियों के आश्रितों को सेवा लाभ, सफाई वाहन चालकों को सरकारी सुविधा, सफाई कर्मियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा एवं आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने तथा कर्मियों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने और हड़ताल समय का भी वेतन देने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है।संरक्षक भूषण सिंह ने कहा कि सफाई मजदूर अपनी जायज मांगों को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे हैं,

लेकिन आंदोलन को दबाने के लिए मजदूरों को नौकरी से हटाने की धमकी दी जा रही है, जिसकी यूनियन तीव्र निंदा करती है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि नगर प्रशासन द्वारा मजदूरों पर किसी प्रकार की दमनात्मक कार्रवाई की गई तो यूनियन आंदोलन को और तेज करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने पर मजबूर होगी।संघ नेताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।


