एस एफ आई के राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी को रिहा करो

एस एफ आई के राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी को रिहा करो


जे टी न्यूज़, बेतिया : नालंदा जिले के नगरनौसा में डिग्री कॉलेज खोलने की मांग करने पर पुलिस द्वारा बर्बर लाठी चार्ज किया गया। धरना पर बैठे एस एफ आई के राज्याध्यक्ष कांति कुमारी सहित सैकड़ो छात्र तथा छात्राओं को पीट कर बुरी तरह घायल कर बेरहमी से घसीट कर गाड़ी में ठूसा गया।इसका प्रतिरोध करने पर पुलिस ने आम जनता को दौड़ा दौड़ा पीटा। 47 लोगों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इतना ही नहीं घरों के किवाड़ों को तोड़ के घरों में घुस कर महिलाओं तथा छोटे छोटे बच्चों के साथ भी दमनात्मक कार्रवाइयां की गई।एक बच्ची के माथे से पिस्टल सटा कर जान से मारने की धमकी दी गई और गोलियां भी चलाई गई।उस बच्ची ने रोते बिलखते हुए कहा कि ये पुलिस नहीं अपराधी थे। इस निर्मम घटना के विरोध में आज बेतिया में सोवा बाबू चौक पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला फूंकते हुए मांग की गई कि दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई किया जाए।गिरफ्तार लोगों को रिहा किया जाए तथा नगरनौसा में ही डिग्री कॉलेज को खोला जाए। इस अवसर पर भारत की जनवादी नौजवान सभा के पश्चिम चंपारण के जिला अध्यक्ष म. सहीम ,सचिव संजीव कुमार राव, जिला उपाध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव,म. हनीफ,संजय राव, बबलू हुसैन ,उमाकांत बैठा ,नूर महमद मियां, म. वदूद,हरेश कुमार,मंजूर आलम आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button