नव पदस्थापित डी एम को माहेर ममता निवास की तरफ से अंग वस्त्र एवं बुके देकर दी गई बधाई
नव पदस्थापित डी एम को माहेर ममता निवास की तरफ से अंग वस्त्र एवं बुके देकर दी गई बधाई

जे टी न्यूज, रामगढ़वा/ मोतिहारी-:
पूर्वी चम्पारण के इस पावन धरती पर नव पदस्थापित आदरणीय जिला पदाधिकारी सौरभ सुमन यादव को पूर्वी चम्पारण मोतिहारी का प्रभार ग्रहण करने पर माहेर ममता निवास की तरफ से प्रतिष्ठा की चादर ओढ़ाकर एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनको बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य कि शुभकामनायें व्यक्त की गई।
ज्ञात हो कि माहेर के कार्यों को जानकर जिला पदाधिकारी महोदय बहुत भाऊक हुए एवं धन्यवाद दिया।

