भारत भूषण को न्याय दो के नारों से गूंजा करगहर हजारों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च

भारत भूषण को न्याय दो के नारों से गूंजा करगहर हजारों लोगों ने निकाला कैंडल मार्

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास)भोजपुर के युवा भारत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार की शाम करगहर में जनआक्रोश सड़कों पर उतर आया। करगहर प्रखंड मुख्यालय से लेकर बाजार गांवो तक हजारों की संख्या में युवाओं, समाजसेवियों,जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर विशाल कैंडल मार्च निकाला। पूरे मार्च के दौरान “भारत भूषण को न्याय दो”, “दोषियों पर कार्रवाई करो” और “अन्याय नहीं सहेंगे” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। कैंडल मार्च में शामिल लोगों ने भारत भूषण तिवारी को एक निर्भीक,संघर्षशील और समाज के लिए समर्पित युवा बताते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं के लिए प्रेरणा है। वक्ताओं ने कहा कि भरत भूषण ने हमेशा सच और न्याय की आवाज बुलंद की तथा अन्याय के खिलाफ खड़े रहने का संदेश दिया। लोगों ने भावुक होकर कहा कि “एक भारत भूषण भले ही हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनके विचार और संघर्ष की भावना हजारों युवाओं के दिलों में जीवित है।” मार्च के दौरान कई लोगों ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

लोगों का कहना था कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही या गलत भूमिका सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कदम उठाए जाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि न्याय व्यवस्था पर जनता का भरोसा कायम रखने के लिए निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है। करगहर थाना,प्रखंड मुख्यालय और बाजार क्षेत्र से गुजरते हुए कैंडल मार्च में लोगों का हुजूम लगातार बढ़ता गया। आसपास के गांवों और बाजार के लोग भी स्वतः मार्च में शामिल होते गए।

महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों की सहभागिता ने इस आंदोलन को और व्यापक बना दिया। हाथों में जलती मोमबत्तियां और न्याय की मांग करते नारों ने पूरे माहौल को भावुक और आंदोलनकारी बना दिया। कैंडल मार्च में शामिल जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों ने एक स्वर में कहा कि भारत भूषण तिवारी के मामले में न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगाभारत भूषण को न्याय दो के नारों से गूंजा करगहर हजारों लोगों ने निकाला कैंडल मार्च। उन्होंने सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाने की मांग की। देर शाम तक करगहर की सड़कों पर “न्याय दो, न्याय दो” के नारे गूंजते रहे और लोगों ने भारत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button