10 जूलाई प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन एवं 10 अगस्त जेल भरो आन्दोलन – किसान कौंसिल

10 जूलाई प्रखंड कार्यालय पर प्रदर्शन एवं 10 अगस्त जेल भरो आन्दोलन – किसान कौंसिल


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर : बिहार राज्य किसान सभा समस्तीपुर के बिथान अंचल किसान काउंसिल की बैठक राम सिहासन राय की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री सत्यनारायण सिंह के पर्यवेक्षण में संपन्न हुई। बैठक में दिए गए फैसले की रोशनी में 7 जुलाई तक सदस्यता का बकाया राशि जिला में जमा करने का निर्णय लिया गया। 11 जुलाई को समस्तीपुर चीनी मिल पुनः चालू करने को लेकर समस्तीपुर जिला अधिकारी के समक्ष किसानों का कर्ज माफी, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य कानून बनाने,फसल छति मुआवजा सहित विभिन्न मुद्दे को लेकर हो रहे प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेंगे।

24 जुलाई को किसानों के ज्वलंत सवालों को लेकर बिथान प्रखंड कार्यालय पर आक्रोषपूर्ण प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। 10 अगस्त को राष्ट्रव्यापी जेल भरो अभियान को सफल करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव राम लखन महतो रामचंद्र यादव रामनारायण रही शिवनारायण वियोगी हरदेव मुखिया,अरुण शाह कमल नारायण यादव राजेंद्र यादव, बैठक को अभिनंदन रामदयाल जी ने किया।

Related Articles

Back to top button