फुलौत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार

परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया

फुलौत में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति गिरफ्तार

परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया

जे टी न्यूज, चौसा मधेपुरा अंसार आलम :
चौसा प्रखंड के फुलौत में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मृतका के पति को हिरासत में ले लिया।मृतका की पहचान खगड़िया जिले के परबत्ता टाउन निवासी अवधेश यादव की 20 वर्षीय पुत्री शिम्पी कुमारी के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो वर्ष पूर्व फुलौत स्थित डाकबंगला चौक निवासी मक्का व्यवसायी बबलू यादव के पुत्र गुरुचरण कुमार से हुई थी। घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग घर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया है कि दहेज में अपाचे गाड़ी न देने और पति के अवैध संबंध के कारण शिम्पी की हत्या की गई है।

मृतका के पिता अवधेश यादव ने बताया कि शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन हाल के दिनों में ससुराल पक्ष द्वारा दहेज में अपाचे मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। इस मांग को लेकर उनकी बेटी को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और फिर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का वैज्ञानिक तरीके से निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। मृतका शिम्पी कुमारी की मां कुंती देवी ने पति गुरुचरण यादव, ससुर बबलू यादव सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। फुलौत थानाध्यक्ष वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।घटना के बाद मृतक के मायके पक्ष से प्राप्त आवेदन के आधार पर मृतका के पति गुरुचरण यादव को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Back to top button