शंकरपुर की दो पंचायतों में लगा विशेष जनसमस्या समाधान शिविर, ऑन-द-स्पॉट हुआ दर्जनों मामलों का निष्पादन
शंकरपुर की दो पंचायतों में लगा विशेष जनसमस्या समाधान शिविर, ऑन-द-स्पॉट हुआ दर्जनों मामलों का निष्पादन
मौरा कवियाही व मौरा झरकाहा पंचायत में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सुनी लोगों की समस्याएं

जे टी न्यूज, शंकरपुर (मधेपुरा):
राज्य सरकार के निर्देशानुसार शंकरपुर प्रखंड की मौरा कवियाही एवं मौरा झरकाहा पंचायत में विशेष जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर लोगों को राहत पहुंचाई।
शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, राशन कार्ड, पेंशन, आवास योजना, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, कृषि, मनरेगा एवं अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त किए गए। पात्र लाभुकों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन संबंधित अधिकारियों ने दिया।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर से मुक्ति दिलाना तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर शिविर लगने से समय और धन दोनों की बचत हुई तथा कई समस्याओं का समाधान तत्काल हो गया।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

