जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सहयोग शिविर का शुभारंभ ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत बकसड़ा पंचायत में सहयोग शिविर का आगाज

एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी व सेवाएं

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सहयोग शिविर का शुभारंभ

‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ निश्चय के तहत बकसड़ा पंचायत में सहयोग शिविर का आगाज

एक ही छत के नीचे मिली सरकारी योजनाओं की जानकारी व सेवाए

जे टी न्यूज, करगहर(रोहतास): बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ पहल के तहत आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से बकसड़ा पंचायत के शहर मेदनी पंचायत भवन में मंगलवार 7 जुलाई 2026 को सहयोग शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का संयुक्त उद्घाटन बकसड़ा पंचायत की कर्तव्यनिष्ठ मुखिया गुलबासों पांडेय,आवास सहायक दुर्गेश सिंह,राजस्व कर्मचारी राजेश कुमार पंडित,कार्यपालक सहायक आयुष कुमार, आरओ मनीष कुमार गुरुवा,रमाकांत त्रिगुण कृषि विभाग के कोऑर्डिनेटर, एएनएम शैलेश दुबे तथा पंचायत सचिव राजेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर पंचायत के विभिन्न वार्डों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए यथाशीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। शिविर में राजस्व विभाग,स्वास्थ्य विभाग,आंगनबाड़ी, जीविका,बिजली विभाग,मनरेगा, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन,दिव्यांग पेंशन,सामाजिक सुरक्षा पेंशन,कृषि विभाग सहित कई विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभुकों के आवेदन स्वीकार किए गए। शिविर में आए ग्रामीणों ने बताया कि पहले छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें प्रखंड कार्यालय के कई चक्कर लगाने पड़ते थे। लेकिन इस तरह के सहयोग शिविर से अब पंचायत स्तर पर ही विभिन्न विभागों के अधिकारी उपलब्ध हो रहे हैं।जिससे समय और पैसे दोनों की बचत हो रही है। लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविर नियमित रूप से आयोजित करने की मांग भी की। वही अधिकारियों ने कहा कि बिहार सरकार की मंशा है कि सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे तथा जनता को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। वही बकसड़ा पंचायत के मुखिया गुलबखसो पांडेय ने कहा कि इसी उद्देश्य से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने अपने पंचायत में पहले ही लोगों को आगाह कर दिया था इसलिए शिविर में बहुत काफी भीड़ लगी थी। शिविर के दौरान पेंशन,आवास,भूमि संबंधी मामलों,मनरेगा,स्वास्थ्य सेवाओं,बिजली, कृषि एवं अन्य योजनाओं से जुड़े अनेक आवेदनों का निष्पादन किया गया तथा शेष मामलों के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Back to top button