भाजयुमो ने बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाई

भाजयुमो ने बाबा साहब की पुण्यतिथि मनाई

जे टी न्यूज़ ,सासाराम (रोहतास) : भारतीय जनता युवा मोर्चा रोहतास के जिला अध्यक्ष अभिषेक तिवारी की अध्यक्षता में जिला मुख्यालय सासाराम में संविधान निर्माता डा० भीम राव अंबेडकर की पुण्यतिथि मनाई गई। सासाराम कलेक्ट्रियट स्थित उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से सासाराम लोकसभा विस्तारक अमित टीकाधारी, जिला मंत्री रामायण पासवान, पूर्व नगर अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी, जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, जिला मंत्री पंकज तिवारी, मीडिया प्रभारी राजेश कुमार, बिट्टू दुबे, अमरजीत, भोला सिंह, विनोद गोस्वामी, संजय, आकाश एवं तमाम भाजयुमो के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Pallawi kumari

Related Articles

Back to top button