नामापुर डबल मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सांसद प्रिंस राज, बोले अपराधी बेखौफ, दोषियों को मिले कड़ी सजा

नामापुर डबल मर्डर केस: पीड़ित परिवार से मिले पूर्व सांसद प्रिंस राज, बोले अपराधी बेखौफ, दोषियों को मिले कड़ी सजा


जे टी न्यूज़, समस्तीपुर: चकमहेसी थाना क्षेत्र के नामापुर दरियापार गांव में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड में मृतक प्रभात चौधरी एवं उनके सहयोगी सन्नी कुमार के परिजनों से मिलने शुक्रवार के देर रात लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पूर्व सांसद प्रिंस राज पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी और घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया।

मीडिया से बातचीत में पूर्व सांसद प्रिंस राज ने कहा कि जिस तरह घटना के दौरान करीब 15 राउंड फायरिंग की गई, उससे साफ है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार से उनकी मांग है कि इस जघन्य हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए तथा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

उन्होंने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button