22 जुलाई को बेतिया में मोदी और ट्रंप का पुतला दहन
10 अगस्त को मोदी गद्दी छोड़ो जेल भरो आंदोलन
22 जुलाई को बेतिया में मोदी और ट्रंप का पुतला दहन
10 अगस्त को मोदी गद्दी छोड़ो जेल भरो आंदोलन

जे टी न्यूज, बेतिया: बिहार राज्य किसान सभा की पश्चिम चंपारण जिला किसान कौंसिल की बैठक रिक्शा मजदूर सभा भवन बेतिया में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव ने बताया कि आज देश गंभीर परिस्थिति से गुजर रहा है। केंद्र की मोदी सरकार भारत अमेरिका कृषि समझौता करके किसानों को लूटने का काम कर रही है। मोदी सरकार देश के किसानों से जमीन छीन कर कॉरपोरेट घरानों को देने की नीति पर चल रही है ।यही कारण है कि स्वामीनाथन कमीशन की अनुशंसाओं के आधार पर किसानों को एम एस पी नहीं दिया जा रहा है। दूसरी तरफ अमेरिका में किसानों को भारी अनुदान मिलता है और उनका अनाज बिना टैक्स के भारत में बेचने की खुली छूट दे दी गई है। जो भारत के किसानों का कमर तोड़ देने का काम करेगा ।मोदी सरकार सिक्स लेन, फोरलेन एक्सप्रेसवे के नाम पर किसानों से जमीन ले रही है ।तो दूसरी तरफ बिहार में 12 सैटेलाइट सिटी बनाने के नाम पर 4 लाख एकड़ से ज्यादा जमीन किसानों से छीना जा रहा है। जिसका मुआवजा किसानों को नहीं देखकर उसे सिटी के अंदर में किसानों को जमीन देने की बात कही जा रही है।
इथेनॉल प्लांट बिहार में लगाकर चावल और गेहूं से इथेनॉल बनाया जा रहा है। जबकि बिहार में बंद पड़े सभी चीनी मिलों को खोल कर गन्ना से एथेनॉल बनाया जा सकता है ।इस तरीके से बिहार के किसानों की जमीन और खाने के लिए अनाज की किल्लत पैदा करने की योजना बनाई जा रही है। इसके विरोध में 22 जुलाई को सभी जिला मुख्यालयों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला जलाया जाएगा।

10 अगस्त को सभी जिलों में जेल भरो आंदोलन चलाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता रामा यादव ने की। बैठक में जिला सचिव प्रकाश कुमार वर्मा ने प्रतिवेदन रखा।जिस पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव, मोहम्मद वहीद, जगरनाथ यादव, प्रेम प्रसाद, सुनील यादव, शिव शंकर पांडे, शिवनाथ राय, जयनाथ प्रसाद, रामेश्वर महतो ,मनोज कुशवाहा ,नंदलाल गुप्ता ,वकील प्रसाद आदि ने अपने विचारों को रखा।