आदर्श विद्यालय जेसीकेएल खाजेडीह का हुआ भव्य उद्घाटन
आदर्श विद्यालय जेसीकेएल खाजेडीह का हुआ भव्य उद्घाटन

जे टी न्यूज, मधुबनी:
आदर्श विद्यालय के रूप में चयनित प्रखंड के खाजेडीह स्थित जेसीकेएल प्लस-टू हाईस्कूल का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा ऑनलाइन किया गया, जिसका सीधा प्रसारण लोगों ने विद्यालय परिसर पहुंचकर प्रोजेक्टर के माध्यम से देखा व सुना।
उक्त प्रसारण के समापनोपरांत परिसर में पधारे बीडीओ राकेश कुमार ठाकुर, बी ईओ अमितेश कुमार, जिप सदस्य झमेली राम, एचएम श्रीप्रसाद सिंह, प्रह्लाद राय, कारी ठाकुर, मंगलबिहारी कामत आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर उक्त पावन कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत की। बीडीओ ने कहा कि यह विद्यालय अन्य विद्यालयों के लिए आदर्श बनकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का मानक प्रस्तुत करेगा। छात्रों में वैज्ञानिक सोच, प्रयोगधर्मिता व नवाचार की क्षमताएं विकसित होंगी।
मौके पर दसई चौधरी, विद्यानंद यादव, एमडीएम प्रभारी संजय कुमार, प्रो. गौरीशंकर कामत, चांद कामत, विजय राम, रंजीत यादव, शोभित कामत, नागेन्द्र यादव, बेचन कामत, रमन कुमार चौधरी, प्रोजेक्ट विद्यालय के एचएम चन्द्रदेव पासवान, हरिओम सिंह, विद्यालय कर्मी समेत दर्जनों छात्र उपस्थित थे।



