ऋषभ राज डीसीएलआर की अध्यक्षता में निवर्तमान एसडीएम दिलीप कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

ऋषभ राज डीसीएलआर की अध्यक्षता में निवर्तमान एसडीएम दिलीप कुमार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

 

जे टी न्यूज, समस्तीपुर: समस्तीपुर अनुमंडल सभागार में अनुमंडल सदर के कर्मियों एवं पदाधिकारी के द्वारा ऋषभ राज डीसीएलआर की अध्यक्षता में निवर्तमान एसडीएम दिलीप कुमार के सम्मान में विदाई का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया।जिला सहायक आपूर्ति पदाधिकारी अजीत कुमार एवं सहायक प्रशासी पदाधिकारी सीताराम के द्वारा बुके एवं अंग वस्त्रम प्रदान कर दोनों पदाधिकारी दिलीप कुमार एवं राकेश कुमार को सम्मानित किया गया।तदोपरांत उपहार प्रदान किया गया। विदाई सह सम्मान समारोह में वक्ता के रूप में कुमार शुभम, आपूर्ति पदाधिकारी सरायरंजन,एजाज अहमद, प्रधान लिपिक, आयशा लतीफ होना,उर्दू अनुवादक, नवीन कुमार कर्ण आदि ने दिलीप कुमार के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें एक कुशल प्रशासक, हरदिल अज़ीज़ मित्र,अनुभवी अभिभावक एवं प्रेरणा का पुंज बताया।वक्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी राकेश कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें हर कदम पर साथ देने का वचन दिया।वहीं राकेश कुमार ने सबों का साथ लेकर नए कीर्तमान स्थापित करने का आश्वासन दिया। अपने उद्बोधन में दिलीप कुमार ने हर कदम पर सहयोग करने हेतु अनुमंडल वासियों,कर्मियों, पदाधिकारी के प्रति अपना आभार व्यक्त किया। अध्यक्षीय भाषण में ऋषभ राज ने दिलीप कुमार के साथ अपने साझा अनुभवों को दोहराकर उन्हें एक अच्छा पदाधिकारी बताया।अंत में धन्यवाद ज्ञापन कार्यपालक पदाधिकारी राज किशोर सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button