सेटलाइट टाउनशिप के नाम पर गांव उजाड़ने नहीं देंगे जमीन हमारा हुकुम तुम्हारा नहीं चलेगा
सेटलाइट टाउनशिप के नाम पर गांव उजाड़ने नहीं देंगे
जमीन हमारा हुकुम तुम्हारा नहीं चलेगा

जे टी न्यूज, पटना: लोकतंत्र की पवित्र मंदिर के आगे निहत्थे बेगुनाह बच्चे एवं बच्चियों पर क्रूर बर्बरता का नंगा प्रदर्शन देख देश और दुनिया के लोग आज शर्मिंदा है।पूरा देश आज आक्रोशित है।अमेरिकी ट्रेड डील के खिलाफ पुरे देश में किसानों का गुस्सा किसी भी क्षण विस्फोट कर सकता है। इसलिए अमेरिकी ट्रेड डील के खिलाफ ट्रम्प एवं मोदी का देशभर में एवं सेटलाइट टाउनशिप के खिलाफ पुरे बिहार में मोदी और सम्राट का पुतला जलाया गया। इस अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा,बिहार के नेता दिनेश कुमार,अशोक प्रसाद सिंह,अमेरिका महतो,देव कुमार सिंह,मनीष कुमार,रमेश सिंह ने एक वक्तव्य प्रसारित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आज पूरा देश इस्तीफा मांग रहा है।उन्होंने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस के साथ पुलिस के बेस में गुंडो ने जिस तरह से जानलेवा हमला छात्र एवं छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया है। उससे पूरा देश चिंतित और उत्तेजित है। लोकतंत्र में लोकतांत्रिक तरीके से शांतिपूर्ण आंदोलनरत बच्चों पर इस कदर लाठी और आंसू गैस की वर्षा ने सरकार की कायरतापूर्ण हरकत की घोर नींद की है। उनके इस कुकृत्य की घोर भर्त्सना की।आज पटना में ऐतिहासिक गाँधी मैदान से डाक बंगला चौक तक छात्रों पर हुए भीषण लाठी चार्ज की घोर भर्त्सना की। वक्ताओं ने कहा कि आज पुरा पटना युद्ध का मैदान बन गया।पुलिसिया तांडव से छात्रों के हौसले को तोड़ने में विफल रही।छात्र डर कर भागे नहीं।मैदान सज गया है अब छात्र चुप नही बैठेंगे।सेटलाइट टाउनशिप योजना को सरकार वापस नहीं लेगी तो किसान दिल्ली की तरह पटना में पुनः आंदोलन छेड़ने को मजबूर होंगे। बांकीपुर क्रांति और बदलाव की भूमि रही है। यही से लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने सन 74 में बदलाव का आह्वान किया था और पूरे देश की सत्ता को बदल दिया। आज एक बार फिर बांकीपुर के मतदाताओं को बदलाव का परचम फहराने का अवसर मिला है।इस बार भी बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार को भारी मतों से पराजित कर बांकीपुर के मतदाता पूरे देश में बांकीपुर का नाम रौशन करेंगे।
यह हमें पुरा उम्मीद है।

